पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव विप्रावली में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला करने का मामले मे पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रदीप पुत्र रामगोपाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 13 मार्च की रात वह अपने घर में पूजा कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दाऊदयाल और उसकी पत्नी घर में घुस आए और हमला कर दिया। दाऊदयाल कुल्हाड़ी और उसकी पत्नी लाठी लेकर जान से मारने की नीयत से ललकारते हुए हमला करने लगे। बचाव में आयी उनकी बेटी भावना के सिर पर कुल्हाड़ी व शरीर पर लाठी लगने से गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रदीप को भी चोटें आईं।