फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछापों को बचाने नाम पर की गई वसूली, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। झोलाछापों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से बचवाने के लिए एक व्यक्ति वसूली करने पहुंचा और नोडल अधिकारी से सेटिंग करवाने के नाम पर धनराशि वसूल कर ली। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है। नोडल अधिकारी उच्चाधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर खुद सामने आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में चल रही झोलाछापों की दुकानों के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान चलाया था। इस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की। झोलाछापों के यहां छापेमारी करने के लिए नोडल अधिकारी पहुंचते हैं। इसके कुछ ही देर बाद वहां पर दलाल अधिकारियों से सेटिंग कराने के नाम पर जमकर वसूली करने पहुंच जाते हैं। उनसे बाकायदा कार्रवाई से नाम निकालने के लिए सेटिंग की जाती है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें झोलाछापों से नोडल अधिकारी के नाम पर वसूली होती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला स्वास्थ्य अधिकारियों तक पहुंच गया है। वीडियो तीन दिन पुराना हैं और अधिकारियों को भी जानकारी हो गई। लेकिन जिम्मेदार अभी तक कोई कार्रवाई वसूली करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नहीं कर सके हैं। इतना ही नहीं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें कई झोलाछापों से वसूली की बातें सुनी जा सकती हैं। झोलाछापों को आश्वासन दिया जा रहा है कि अधिकारियों से सेटिंग करा दी जाएगी इसके बाद बेफिक्र होकर डाक्टरी करना।
झोलाछाप से वसूली करने का वीडियो सामने आया है, मेरे नाम पर वसूली करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों को बोला गया है। अगर अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो मुझे आगे आकर कार्रवाई कराने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. महाराज सिंह, नोडल अधिकारी झोलाछाप
वसूली करने का मामला संज्ञान में आ गया है, इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें