फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झांसी स्ट्रॉम ने जीता स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग का खिताब

Fri, 06 Feb 2026 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
स्कूल प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आगरा। गोवर्धन क्रिकेट ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में झांसी स्ट्रॉम ने अलीगढ़ वॉरियर को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा रहा।
विज्ञापन

शुभारंभ नेशनल अवॉर्ड विनर राहुल भाटी ने टॉस उछालकर किया। टॉस जीतकर अलीगढ़ वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में अलीगढ़ वॉरियर ने 9 विकेट पर 116 रन बनाए। विमल सिंह ने 33, अनूप गोस्वामी ने 26 रन बनाए। यश ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी स्ट्रॉम की टीम के साहिबप्रीत सिंह ने 61 गेंदों में 73 रन बनाए। झांसी स्ट्रॉम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
यश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी केके शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी धीरज शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव अखिल दीक्षित, संयुक्त सचिव रिंकू दीक्षित, धीरज शर्मा, अर्जुन खजुरिया, हिमांशु सोनी, नरेंद्र शर्मा, मोहित नरूला, मो. दानिश, आकाश सोनी की भी भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें