फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर की वारदात: वृंदावन में दंपती के बैग से 15 लाख रुपये के गहने पार

Sun, 04 Jul 2021 09:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

श्री बांकेबिहारी के दर्शन कर परिवार दिल्ली लौट रहा था। कार चालक उनको लिफ्ट दी। रास्ते में उनके बैग से गहने चुरा लिए। इसके बाद कार सवार गैंग दंपती को रास्ते में उतारकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन को आए दंपती के बैग से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात दिल्ली छोड़ने के बहाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी में बिठाकर पार कर दिए गए। चंद किलोमीटर की दूरी पर दंपती को गाड़ी से उतारकर वारदात को अंजाम देने वाला गैंग फरार हो गया। पीड़ित की सूचना पर वृंदावन पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी अंकित शर्मा अपनी पत्नी, साली व बच्चों के साथ आगरा वैवाहिक समारोह में आए थे। यहां से लौटते समय शुक्रवार को वृंदावन दर्शन के लिए रिश्तेदार के यहां रुककर शनिवार की सुबह दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे छटीकरा स्थित एक अस्पताल के समीप बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दिल्ली की ओर जा रही एक इको गाड़ी उन्हें देखकर रुक गई।

गाड़ी में दो महिलाएं भी थीं सवार
गाड़ी में पहले से ही चालक के अलावा दो युवक, दो महिलाएं व एक छोटा बच्चा बैठा था। अंकित शर्मा भी परिवार के साथ गाड़ी में बैठ गए। कुछ दूर जाकर जैंत चौकी से पहले ही चालक ने अंकित और उनके परिवार को गाड़ी में अधिक सवारी होने पर आगे चेकिंग का बहाना बनाकर उतार दिया। शक होने पर जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें से जेवरात से भरा डिब्बा गायब था। 
विज्ञापन


अंकित जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गाड़ी चालक वहां से रफूचक्कर हो गया। पीड़ित परिवार ने रिपोर्टिंग चौकी जैंत पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित अंकित के अनुसार बैग में करीब 15 लाख रुपये के जेवरात रखे थे, जो उनकी पत्नी और साली के थे। कोतवाल शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि दंपती की सूचना पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें