फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लादूखेड़ा में पूर्व प्रधान के घर से जेवर, नकदी और रायफल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया/लादूखेडा। क्षेत्र के ग्राम मुखरई में सोमवार की रात पूर्व प्रधान के घर चोरी हो गई। चोर घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और लाइसेंसी रायफल आदि सामाने उठा ले गए। मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वैड की टीम पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात दवा खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ हॉल में सो रहे थे। रात करीब कि मध्यरात्रि 1.30 बजे:30 बजे सीढ़ी से चोर उनके घर के भीतर पहुंचे। कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर लाइसेंसी रायफल, चार लाख रुपये संदूक में रखे करीब 20 तोला सोने के जेवर और कुछ चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घर से चोरी करने बगीचे से जा रहे चोरों को देखकर उनके भाई ताराचंद ने शोर मचाया। जिससे गांववाले जुटे गए। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन सभी भाग निकले। सूचना पर सैंया और लादूखेड़ा चौकी की पुलिस पहुंची। डॉग स्क्वैड टीम ने भी आकर चोरों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संबंधित घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्रित करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। पीड़ित पूर्व प्रधान की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें