मोहल्ला फर्रास में चोरों ने एक मकान की ताले तोड़कर करीब चार लाख रुपए की जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी।बुधवार को सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई।
नई बस्ती मोहल्ला फर्रास निवासी हरवीर सिंह चौहान सोमावर को किसी कार्य के चलते गुड़गाव गए थे। बुधवार शाम को उन्हें मौहल्ला निवासी शिवम चौहान ने घर में चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने बताया ने बताया की चोर करीब 60 हजार रुपए की नकदी, सोने का कॉलर,4 चूड़ी, कान के टॉप्स, झाले,पायल, चांदी के सिक्के सहित करीब चार लाख के जेवर आदि चोरी कर ले गए। पुलिस में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।