फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवाड़ एक्सप्रेस से मेजर की पत्नी के साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी

Mon, 05 Aug 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेवाड़ एक्सप्रेस से आर्मी के मेजर कुनाल त्यागी की पत्नी सोनिका त्यागी के साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए गए। जेवरात अटैची में थे जिसे बदमाश चोरी करके ले गए। मामले की रिपोर्ट निजामुद्दीन जीआरपी में दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


मेजर ने रेलवे के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी है। मूलत: मेरठ के रहने वाले कुनाल त्यागी आर्मी में मेजर हैं। उनकी पोस्टिंग उदयपुर में है। एक अगस्त को मेजर की पत्नी सोनिका त्यागी मेवाड़ एक्सप्रेस से किसी काम से हापुड़ जा रही थीं। 

इसी बीच उनकी अटैची गायब हो गई। निजामुद्दीन जीआरपी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अटैची मथुरा में ही कहीं चोरी हुई है। इस अटैची में साढ़े तीन लाख के जेवरात और कपड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें