फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ कर चार लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कैथ में रविवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब चार लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गांव निवासी अर्जुन सिंह रविवार की रात परिजन के साथ घर में सो रहे थे तभी रात को किसी समय चोर घर का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। एक कमरे में प्रवेश करने के बाद अलमारी व बक्सों में रखी करीब 2.10 लाख रुपये की नकदी सहित चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में सामान आदि बिखरा देख होश उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। चोर 2.10 लाख रुपये की नकदी, तीन जोड़ी झुमकी, तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी करधनी आदि जेवर चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि दरोगा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें