फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेहरे और शरीर पर चोट के निशान...हाईवे पर मिली सराफ की लाश, परिजनों ने कहा- हादसा नहीं, हत्या हुई है

Fri, 26 Sep 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-मथुरा हाईवे के सब्जी मंडी फ्लाईओवर के पास सराफ का शव मिला। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-मथुरा हाईवे के सब्जी मंडी फ्लाईओवर (सिकंदरा) पर बुधवार रात पुलिस को सराफ का शव मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मृतक राहुल कुमार (35) बंशी बिहार सिकंदरा में रहते थे। उनकी फतेहपुर सीकरी रोड पर बरारा गांव में सराफा की दुकान है। उनके चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि राहुल बुधवार शाम 7 बजे दुकान से घर के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं आया। उनका मोबाइल भी बंद था। रात करीब 12 बजे पुलिस का फोन परिजनों पर आया और राहुल का शव हाईवे पर मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल के चेहरे के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। 

उसकी बाइक को देखकर नहीं लग रहा था कि भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। उसकी हत्या की गई है। राहुल के परिवार में पत्नी अर्पिता और दो बच्चे गुन्नू व बाबू है। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें