फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई, एसडीओ भी क्यों भरेंगे दैनिक पंजिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग के जेई और एसडीओ भी अब दैनिक पंजिका भरेंगे। दैनिक पंजिका में उनको अपना कार्यवृत्त दिखाना होगा। दैनिक पंजिका का सत्यापन संबंधित अधिशासी अभियंता करेंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई और एसडीओ को दैनिक पंजिका में इस बात का उल्लेख करना जरूरी होगा कि किस समस्या के समाधान अथवा किस मामले में वह फील्ड में गए। समस्या के समाधान की क्या प्रगति रही। समस्या की वजह क्या थी। उसका समाधान स्थायी तौर पर हुआ अथवा अस्थायी समाधान किया गया। जेई और एसडीओ की फील्ड की ड्यूटी के समय तैयार की गई दैनिक पंजिका का साप्ताहिक निरीक्षण और सत्यापन संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा किया जाएगा। सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अभियंता परखेंगे हकीकत
जेई और एसडीओ की दैनिक पंजिका के निरीक्षण के बाद अधिशासी अभियंता हकीकत परखेंगे। पीड़ित से मोबाइल पर संपर्क करके समस्या के किए गए समाधान की हकीकत जानेंगे। फर्जीवाड़ा मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति सहित अपनी रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के लिए शासन और विभाग गंभीर है। सभी जेई और एसडीओ को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। आदेश का हर हाल में पालन करने को कहा गया है।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें