फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोर बिजली कर्मचारी: जेई और लाइनमैन जेल गए, उपभोक्ता की शिकायत पर रंगे हाथ दबोचे थे दोनों

Sat, 05 Sep 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देकर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी जेई और लाइनमैन को कोर्ट ने जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत पर जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अवर अभियंता राजकुमार और लाइनमैन आनंद मिश्रा को शुक्रवार को एंटी करप्शन कोर्ट ने जेल भेज दिया। दोनों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देकर ग्रामीण से 15 हजार रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक, गांव अभयपुरा में 31 अगस्त को जेई और लाइनमैन ने चेकिंग के दाैरान ग्रामीण संदीप का कनेक्शन काट दिया था। उन पर बिजली चोरी का आरोप लगाया। प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

15 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें