फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी बुद्धिमानी की पुस्तक का पहला अध्याय- जेसीआई जागृति ने छेदालाल विद्यालय में लगाई ओनेस्टी शॉप

विज्ञापन
कासगंज के छेदालाल स्कूल में जेसीआई जागृति क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शॉप से खरीदारी करते ? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जेसीआई जागृति की सदस्यों द्वारा छेदालाल स्कूल में ऑनेस्टी शॉप का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया गया। वहीं उन्हें अच्छे संस्कारों के बारे में बताया गया। बच्चों ने शॉप से खरीदारी भी की।
विज्ञापन


अध्यक्ष रीता अग्रवाल ने कहा कि ईमानदारी बुद्धिमानी की पुस्तक का पहला अध्याय है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ईमानदारी की शपथ भी दिलाई गई। वहीं छात्र-छात्राओं ने क्लब की ओर से लगाई गई शॉप से टॉफी, पेंसिल, शार्पनर आदि वस्तुओं की खरीदारी की। सचिव नीतू अग्रवाल ने कहा कि उनके समूह द्वारा जागरूकता और सेवाभावी कार्यों को किया जा रहा है। इस मौके पर साक्षी, लीना, हिमांशी, आकांशा, रेनू, नीतू, पारुल, शिल्पी, गौरी, संगम सदस्याओं के अतिरिक्त प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता एवं स्कूल की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें