फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी बोले, यूपी में किए जा रहे फर्जी एनकाउंटर, निवेशक समिट पर कही ये बड़ी बात

Thu, 22 Feb 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पत्रकारों से मुखातिब जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। पुलिस भी प्रमोशन के लिए निर्दोषों को निशाना बना रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी के मधु नगर स्थित निवास पर पहुंचे जयंत चौधरी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर नहीं रुके तो आने वाले दिनों में आम जनता भी थाने में जाने से डरेगी। 

लखनऊ में निवेशक समिट पर तंज कसते हुए चौधरी बोले कि प्रदेश में लूट, हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कौन व्यवसायी यहां निवेश करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

नीरव मोदी प्रकरण पर जयंत बोले कि भाजपा सरकार में ‘मोदीचूर’ का लड्डू खाने को मिल रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन पर जयंत खुलकर नहीं बोले, लेकिन उन्होंने स्थायी गठबंधन की जरूरत बताई। 

बजट को छलावा बताते हुए जयंत ने कहा कि किसानों और बेरोजगारों के लिए कोई खास योजना नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार ने युवा, किसान, मजदूर और व्यवसायी सभी दुखी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें