राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। पुलिस भी प्रमोशन के लिए निर्दोषों को निशाना बना रही है।
बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी के मधु नगर स्थित निवास पर पहुंचे जयंत चौधरी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर नहीं रुके तो आने वाले दिनों में आम जनता भी थाने में जाने से डरेगी।
लखनऊ में निवेशक समिट पर तंज कसते हुए चौधरी बोले कि प्रदेश में लूट, हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कौन व्यवसायी यहां निवेश करेगा।