फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद मुखिया पहुंचे आगरा: जयंत चौधरी ने नौसेना कमांडो को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

Wed, 21 Sep 2022 07:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नौसेना कमांडो के परिजनों ने मांग की खेरागढ़-सैंया मार्ग से गांव बसई के जुड़े रास्ते का नामकरण फौजी के नाम पर हो। स्मृति में संपूर्ण गांव का विकास कराया जाए। जयंत चौधरी ने मांगों का समर्थन किया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखूंगा। 
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी बुधवार सुबह आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के गांव बसई में पहुंचे। उन्होंने नौसेना कमांडो हरेश सिंह सिकरवार के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

 
बता दें दो सप्ताह पहले नौसेना के जवान हरेश कुमार का निधन हुआ था। पिता भोले सिंह सिकरवार ने रालोद अध्यक्ष से कहा कि नौसेना के अधिकारियों ने बेटे की मृत्यु का कारण कोरोना बताकर पार्थिव देह को गांव भेजने से इनकार कर दिया था, अनशन कर बड़ी मुश्किल से ला पाए। अब तक बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। परिजन व ग्रामीणों की इच्छा है कि बेटे का स्मारक बने, जमीन हम देंगे। परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले। खेरागढ़-सैंया मार्ग से गांव बसई के जुड़े रास्ते का नामकरण फौजी के नाम पर हो। स्मृति में संपूर्ण गांव का विकास कराया जाए। जयंत चौधरी ने मांगों का समर्थन किया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखूंगा। स्मारक बनने से युवाओं में देशभक्ति के भाव पैदा होते हैं। अधिक से अधिक प्रेरणादायक कार्य होने चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर से उन्होंने कहा कि वह परिवार के संपर्क में रहें। दिक्कत पर तुरंत जानकारी दें।

ये रहे मौजूद 

इस दौरान खेरागढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रहे रौतान सिंह, आगरा ग्रामीण से प्रत्याशी रहे महेश जाटव, प्रवक्ता पवन आगरी, ब्रज क्षेत्र के प्रदेश महासचिव डॉ. रुपेश चौधरी, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, किसान प्रकोष्ठ के भूदेव सिंह प्रधान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, वरिष्ठ नेता प्रवीण माहौर, डॉ. नेत्रपाल सिंह, गंगाराम पैलवार, लोचन चौधरी, जयपाल सिंह खरवार, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र कुमार, भीम सिंह, सुरेंद्र चाहर, भगवानदास माहौर, संजय फौजदार, मयंक खिरवार आदि मौजूद रहे। 

तीखी बातें करते हैं ओपी

ओपी राजभर के बयान पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि वे वैसे ही तीखी बात करते हैं, ऐसे में मैं क्या मिर्च मसाला लगाऊंगा। वैसे सत्ता में भाजपा है, ये सवाल भाजपा से पूछना चाहिए। प्रदेश में मदरसे के सर्वे के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज वे ऐसे माहौल में हैं, जिस पर राजनीति करना सही बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें