फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर पुल पर मरम्मत का काम हुआ शुरू

Mon, 28 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जवाहर पुल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त जवाहर पुल की मरम्मत का काम रविवार दोपहर से शुरू हो गया। गुजरात से आई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इंजीनियरों की टीम ने पुल के ऊपरी हिस्से में सामान पहुंचाने का काम किया। सोमवार को पुल को लिफ्ट किया जाएगा। इस कारण दोपहर एक से चार बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

टीम ने पुल में बियरिंग फिट करने के लिए काम शुरू कर दिया। दोपहर को सीढ़ी की मदद से पुल के तीनों ऊपरी हिस्सों में सामान पहुंचाया गया। जैक लगाकर सोमवार दोपहर को पुल को लिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद इसमें बियरिंग फिट करने के साथ ही अन्य काम किए जाएंगे। पुल के तीनों खंडों की मजबूती के लिए नौ बियरिंग को फिट करना है। अधिकारियों ने बताया कि पुल पर एक दिन छोड़कर काम किया जाएगा। पहले पुल के  उस हिस्से को लिफ्ट किया जाएगा, जिसकी बियरिंग टूटने के कारण दरार आई थी। इसके बाद अन्य हिस्सों में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें