डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट मैदान पर चैंपियंस इलेवन को हराने वाली डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम
- फोटो : samvad
आगरा। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट मैदान पर खेले गए 35 ओवर के मुकाबले में मेजबान अकादमी ने चैंपियंस इलेवन को 51 रन से पराजित किया। जीत में युवराज सिंह की अर्धशतकीय पारी और जतिन की धारदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। जतिन ने चार विकेट झटके।
टॉस जीतकर चैंपियंस इलेवन ने पहले गेंदबाजी की। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी 32.3 ओवर में 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। युवराज सिंह ने 53, आफरीन शमीम ने 32 रन बनाए। अंशु राजपूत ने तीन, आदित्य और लोकेंद्र ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस इलेवन नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। कृष्णा नरवार ने सर्वाधिक 35, अंशु राजपूत ने 16 रन बनाए। जतिन ने 7.2 ओवर में दो मेडन रखते हुए चार विकेट चटकाए। श्रेष्ठ गुप्ता और कप्तान गुलशन यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। मेजबान अकादमी ने 51 रन से जीत दर्ज की।