फतेहाबाद रोड स्थित बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय पर जाटव समाज उत्थान समिति की ओर से नव वर्ष मिलन सम
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय में जाटव समाज उत्थान समिति की ओर से नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। नए साल की शुरूआत पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। समिति के संरक्षण देवकीनंदन सोन कहा कि समिति पिछले 48 सालों से निरंतर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को कर रही है। इस दौरान बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, रूपसिंह सोनी, बच्चू सिंह कैथ, सत्य प्रकाश, विनोद आनंद, चौ. मानसिंह, चौ. निरंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।