फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलनः मथुरा से सटे 1,576 गांवों में फैली आरक्षण की आग

Sat, 24 Jun 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलित भरतपुर के 1,576 गांव मथुरा से सटे हुए हैं। कोई गांव बीस किलोमीटर दूर है तो कोई उससे भी कम। इन गांवों के आंदोलन का असर मथुरा पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को जाटों ने सभी सड़क मार्ग भी ठप कर दिए।
विज्ञापन


जाटों ने गोवर्धन-डीग मार्ग को शुक्रवार की सुबह ही ठप कर दिया था। आंदोलन को देख पुलिस और प्रशासन ने भी इस मार्ग पर वाहनों को रोक दिया था। दूसरे रास्तों से ट्रैफिक को निकाला गया। भरतपुर और धौलपुर के हर गांव में आरक्षण के लिए आंदोलन की आग फैल गई। सड़कों पर टायर जलाए गए। 

जगह-जगह जलते टायरों के कारण दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पाए। बहज के पास आंदोलन ज्यादा उग्र दिखा। यहां जाटों ने सड़क पर लकड़ी के भारी-भारी तने डाल रखे थे। इस सड़क से गुजरने की कोशिश करने वाले इनके गुस्से का शिकार भी बने।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें