हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन के कारण तीन दिन में दो दर्जन रेलगाड़ियां रद्द की गईं हैं। शनिवार और रविवार को भी नौ रेलगाड़ियां रद्द की गईं।
20 फरवरी को 18508 अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 11078 जम्मूतवी-पुण झेलम एक्सप्रेस, वैष्णो धाम कटरा से चलने वाली 16032 वैष्णोधाम कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस रद्द कर दी गईं। 21 फरवरी को अमृतसर से चलने वाली 12718 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस, 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस, 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस, 12920 अमृतसर-जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस, 12478 जम्मूतवी-अहमदाबाद सचखंड एक्सप्रेस, 19024 फिरोजपुर से चलने वाली फिरोजपुर-बांद्रा जनता एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
इनके अलावा दिल्ली से आने वाली गाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं। इसके कारण शनिवार को आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और राजामंडी स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। कई गाड़ियां रद्द होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।