फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर हुए हर सवाल का जवाब बस ‘मुस्कराहट’

Thu, 20 Apr 2017 02:17 PM IST
पुनीत शर्मा/दिनेश, मथुरा
विज्ञापन
जशोदाबेन मोदी
विज्ञापन
विश्व के शीर्ष प्रधानमंत्रियों में शामिल नरेंद्र मोदी की बाबत हर सवाल का जवाब उनकी मुस्कराहट थी। सवाल आखिरी बार कब मोदीजी से बात होने का हो या फिर उनसे मिलने की कोशिश का? पूछने वाले की तरफ अर्थपूर्ण नजरों से देखा और मुस्करा कर वे आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन


सादगी इतनी कि सभी कायल हो गए। रेलवे स्टेशन के गेस्ट रूम में वक्त बिताया। अफसरों के बार-बार आग्रह पर वे होटल पहुंची और फिर मंदिर जाने के लिए काफी अनुनय-विनय के बाद कार पर सवार हुईं। यह और कोई नहीं प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन थीं जो बुधवार को कान्हा की नगरी में चार घंटे तक रहीं। उन्होंने पहले कैला देवी की पूजा की और फिर रंगेश्वर महादेव की आराधना।

बुधवार तड़के 4:25 बजे मेवाड़ एक्सप्रेस से प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरने के बाद जसोदा बेन प्लेटफार्म संख्या एक पर बने रेलवे के गेस्ट रूम में पहुंची और यहां बैठ गईं। उनके साथ में उनकी भतीजी अंजलि नरवरि निवासी उदयपुर, जशोदा बेन के भाई अशोक भाई, अंजलि नरवरि के ससुर ओमप्रकाश नरवरि भी थे।
विज्ञापन


चूंकि उनके आने की सूचना पहले से प्रशासन को थी लिहाजा कुछ ही देर में अधिकारी भी पहुंच गए। अफसरों ने उनसे होटल में चलने को कहा तो वह कहने लगीं हैं कि यहीं ठीक  हूं। कई बार आग्रह करने पर वे होटल गईं। प्रशासन ने उनके लिए लालबत्ती लगी गाड़ी मंगवाई थी लेकिन वह कहने लगीं कि इस गाड़ी की क्या जरूरत थी। वह तो चलकर ही पहुंच जाएंगी। बाद में परिवार वालों के कहने पर गाड़ी में बैठ गईं।

वे पहले कैला देवी मंदिर गईं जहां उन्होंने शंकर भवन की पूजा करने की इच्छा जताई। इस पर उन्हें रंगेश्वर महादेव के मंदिर ले जाया गया। रंगेश्वर महादेव के मंदिर में जसोदा बेन ने करीब 15 मिनट पूजा की, पीपल के पेड़ पर धागा भी बांधा। मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए। प्रसाद के लिए दुकानदार को पैसे देने लगीं तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह दे रहे हैं।

इस पर जसोदा बेन ने कहा कि आप क्यों देंगे? उनकी सादगी का हर कोई कायल हो गया था। उनके साथ जब अफसर पहुंचे तो वह बार-बार उनसे चले जाने को कह रही थीं। जब अमर उजाला ने जब उनसे पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानी उनके पति से उनकी कब से बात नहीं हुई। इस पर थोड़ा मुस्कराईं और सवाल को टाल गईं। उनसे पूछा कि क्या आपने कभी मोदीजी से मिलने की कोशिश की है। इस पर भी वह मुस्कराहट के साथ ही आगे चल दीं। वे 7:30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी के लिए रवाना हो गईं जहां बबीना में उन्हें एक सर्व धर्म सम्मेलन में शामिल होना है।

बगैर पूजा किए नाश्ता नहीं करतीं
जसोदा बेन सुबह को बगैर पूजा किए नाश्ता नहीं करतीं। यह दिनचर्या कोई आज की नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से है। बुधवार सुबह जब उनके नाश्ते के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वह भगवान की पूजा करने के बाद ही कुछ ग्रहण करती हैं। आज तो वैसे भी उनका व्रत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें