फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरगाह सलीम चिश्ती में मनाया जश्न-ए-निजाम

Fri, 02 Oct 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी की हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में निजाम के दौरान गुलपोशी करते हुए
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलेह (दिल्ली) के 723वें उर्स मुबारक के मौके पर बृहस्पतिवार को हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। सुबह दस बजे पीरजादा सैफ मियां चिश्ती ने अकीदतमंदों के साथ दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी की। इसके बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई।
विज्ञापन


फातिहा ख्वानी, शिजरा ख्वानी और तिलावते कुरआन के बाद अकीदतमंदों को लंगर तकसीम किया गया। शाही कव्वालों ने ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की शान में सलाम और कव्वाली पेश की। कव्वाली सुनकर अकीदतमंद झूम उठे। कार्यक्रम में हाफिज आलम रजा, अनवार कुरैशी, बदरुद्दीन कुरैशी, आकिब हुसैन, चांद भाई, अब्दुल कदीर, शानू, फहीम भाई, मुस्तकीम और बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें