ब्रज में कान्हा के जन्म को लेकर उत्साह और उमंग है। कोरोना वायरस के चलते इस बार श्रद्घालुओं के मंदिर में आमगन पर प्रतिबंध है लेकिन सेवायत और आयोजन से जुड़े लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करा सकते हैं। बुधवार को पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में अजन्मे का जन्म बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रातः काल 6:15 पर ठाकुर जी के मंगला के दर्शन खोलें और 6:30 पर ठाकुर जी का भव्य पंचामृत अभिषेक हुआ।
ठाकुरजी का श्रृंगार करने के बाद राजभोग के दर्शन खुले। इस अवसर पर भक्त दर्शन नहीं कर सके और भक्तों के लिए विभिन्न चैनलों के माध्यम से ठाकुर जी के दर्शन कराए गए।
4 of 6
ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 बृजेश कुमार जी महाराज के द्वारा डॉ. वागीश कुमार जी महाराज के द्वारा भक्तों को कोई कष्ट ना हो इसके लिए दूरदर्शन और लोकल चैनलों के माध्यम से ठाकुर जी के दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
द्वारिकाधीश मंदिर में पंचामृत अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
लोगों से यही अपील की जा रही है कि वह घर में रहें, स्वस्थ रहें। ठाकुर जी का स्नान और ठाकुर जी का जन्म अपने घरों में बड़ी धूमधाम से मनाएं।
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में पंचामृत अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक मुखिया बृजेश कुमार, सुधीर कुमार ने किया। मंदिर के अधिकारी वेद अशोक कुमार शर्मा, रोकडिया सत्यनारायण शर्मा, समाधानी बृजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी कन्हैया जीतू आदि मौजूद रहे।