फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर द्वारिकाधीश में हुआ अजन्मे का जन्म, देखें नटवरनागर के पंचामृत अभिषेक की भव्य तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2020 01:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कोरोना वायरस के चलते श्रद्घालुओं के मंदिर में आने पर है रोक
विज्ञापन
1 of 6
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में कान्हा के जन्म को लेकर उत्साह और उमंग है। कोरोना वायरस के चलते इस बार श्रद्घालुओं के मंदिर में आमगन पर प्रतिबंध है लेकिन सेवायत और आयोजन से जुड़े लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करा सकते हैं। बुधवार को पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन

2 of 6
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में अजन्मे का जन्म बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि प्रातः काल 6:15 पर ठाकुर जी के मंगला के दर्शन खोलें और 6:30 पर ठाकुर जी का भव्य पंचामृत अभिषेक हुआ।


ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई राधा-कृष्ण की आरती, कृष्ण भक्ति में सराबोर कान्हा की नगरी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 6
पंचामृत अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी का श्रृंगार करने के बाद राजभोग के दर्शन खुले। इस अवसर पर भक्त दर्शन नहीं कर सके और भक्तों के लिए विभिन्न चैनलों के माध्यम से ठाकुर जी के दर्शन कराए गए।

4 of 6
ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 बृजेश कुमार जी महाराज के द्वारा डॉ. वागीश कुमार जी महाराज के द्वारा भक्तों को कोई कष्ट ना हो इसके लिए दूरदर्शन और लोकल चैनलों के माध्यम से ठाकुर जी के दर्शन कराए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
द्वारिकाधीश मंदिर में पंचामृत अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
लोगों से यही अपील की जा रही है कि वह घर में रहें, स्वस्थ रहें। ठाकुर जी का स्नान और ठाकुर जी का जन्म अपने घरों में बड़ी धूमधाम से मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में पंचामृत अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक मुखिया बृजेश कुमार, सुधीर कुमार ने किया। मंदिर के अधिकारी वेद अशोक कुमार शर्मा, रोकडिया सत्यनारायण शर्मा, समाधानी बृजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी कन्हैया जीतू आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें