फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 से 6 तक बल्केश्वर में होगा जन्माष्टमी महोत्सव

Tue, 25 Aug 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल की ओर से बल्केश्वर स्थित यमुना तट पर श्री बांके बिहारी की भजन संध्या और छप्पन भोग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सोमवार को तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि चार सितंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मेहंदी प्रतियोगिता होगी। 5 सितंबर को शाम 5 बजे से भजन संध्या, छप्पन भोग और सातवां जन्माष्टमी महोत्सव होगा। भजन गायक हरमिंदर सिंह रोमी और गायिका गौरी वर्मा भजन प्रस्तुत करेंगे। बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन के गुंसाई गुंजन गोस्वामी द्वारा बांके बिहारी की प्रतिमा बनाकर शृंगार किया जाएगा। 6 सितंबर को शाम 4 बजे से श्याम रसोई होगी। इस दौरान राधे क पूर, मोहन बाबा, दिलीप बंसल, संजीव अग्रवाल, बृज मोहन अग्रवाल, अविनाश राणा, अशोक गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, भोला नाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मोहन कुमार गर्ग, पवन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें