फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जन्मभूमि के पक्षकार को पाकिस्तान से मिली धमकी, एसएसपी से की गई शिकायत

Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के पक्षकार आशुतोष पांडेय ने बताया कि शनिवार को फेसबुक पेज आईडी को भी हैक कर एडमिन से हटा दिया गया। फेसबुक पेज  पर कई बार भद्दी टिप्पणी भी की गई।
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के व जन्मभूमि के 18 वादों में से एक में पक्षकार आशुतोष पांडेय ने खुद को पाकिस्तान से धमकी मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही फेसबुक आईडी हैक करने का भी आरोप लगाया है। आशुतोष पांडेय ने प्रमुख गृह सचिव केंद्र सहित एसएसपी मथुरा, उप्र गृह विभाग में ईमेल के जरिये शिकायत की है। एसएसपी ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


आशुतोष पांडेय श्रीमठ महेश्वर धाम सुनरख रोड, प्रेम मंदिर के पीछे, वृंदावन व मूल निवासी शामली ने आरोप लगाया है कि कई बार आतंकी संगठन पीएफआई द्वारा हत्या की धमकी आ चुकी है। अब पाकिस्तान से कई युवकों द्वारा जन्मभूमि के वाद में पैरवी करने को लेकर धमकी दी है। फेसबुक पेज  पर भी कई बार भद्दी टिप्पणी की है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वाद में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाकर पैरवी करने पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। शनिवार देर रात फेसबुक पेज आईडी को भी हैक एडमिन से हटा दिया है। जैत इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने बताया कि एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें