फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के विवाद में तोड़ी मजार

Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-ढोलना मार्ग स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ लोगों ने वहां मौजूद मजार को तोड़ दिया। इस मामले में दूसरे पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि वादी प्रति वादी दोनों एक ही समुदाय के हैं, इसके बाद भी अधिकारियों ने मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

बताया गया कि दिलशाद खां निवासी बिजलीघर के पीछे बिलराम गेट के परिवार का छर्रा अड्डे पर निजी कब्रिस्तान है। वर्ष 1872 से स्थापित इस कब्रिस्तान के मालिकाना हक को लेकर रुकसाना, शमशाद, आजम निवासी गली नियारियान से विवाद चल रहा है। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन भी है। दिलशाद का कहना है कि आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मेरे पूर्वजों की मजार तोड़ दी है। उन्होंने आरोपियों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी लगाया है। मजार तोड़े जाने की सूचना पर सीओ अजीत चौहान, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस की तैनाती सतर्कता के लिहाज से कर दी गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। अभी इस मामले के आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

एक ही समुदाय के दो पक्षों में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मजार में तोडफ़ोड़ की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती कर दी है। मामला दर्ज कर लिया है- अजीत चौहान, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें