मैनपुरी। बाईपास रोड स्थित मैरिज होम में रविवार को नारायणी सेना का गठन किया गया। नारायणी सेना श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाएगी।
सेना के संस्थापक/संरक्षक मनीष यादव ने कहा नारायणी सेना गैर राजनीतिक और धार्मिक संगठन के रूप में काम करेगा। संगठन का उद्देश्य उपेक्षित मंदिरों का जीर्णोद्धार कराना, साधु संतों की सेवा और सुरक्षा करना है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के लिए संगठन अभियान चलाएगा। श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर मंदिर बनाने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाएगा। हिंदू समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा में भव्य मंदिर बनवाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
बैठक में गौरव यादव जिला प्रभारी, चंद्रपाल सिंह रूबी जिला प्रमुख, शिवम चौहान जिला सह प्रमुख बनाए गए। 11 सदस्यीय जिला संचालन समिति का गठन किया गया। ब्लॉक स्तर पर आदित्य यादव को मैनपुरी, अंकुर यादव को करहल, कौशलेंद्र का बरनाहल, शिवांश यादव को घिरोर, बबलू यादव को जागीर, पवन यादव को सुल्तानगंज, सोनू यादव को बेवर, आदित्य दीक्षित को किशनी ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।