फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी समिति ने किया बढ़हार का बहिष्कार

Sun, 11 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव की कड़ी में शनिवार को राजा जनक (सहजीव रतन जैन) ने नेहरू अपार्टमेंट में बढ़हार की दावत दी गई। महोत्सव समिति से जुड़े लोगों ने ही इसका बहिष्कार कर दिया। वहीं श्रीराम लीला कमेटी के 70 में से महज सात पदाधिकारी ही बढ़हार में पहुंचे।
विज्ञापन

 जनकपुरी महोत्सव समिति के कोर कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार शाम ही बढ़हार की दावत में न जाने के संकेत दे दिए थे। इन सदस्यों का दो बार जनक से विवाद हो चुका है। आठ सदस्यों ने जनक को हटाने की मांग के पत्र पर हस्ताक्षर भी किए थे। इससे मनमुटाव उपजा। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से अतुल बंसल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गौतम, प्रकाश चंद, अंजुल बसंल, गोपाल अग्रवाल ही दावत में शामिल हुए। अध्यक्ष जगन प्रसाद गर्ग गए जरूर, लेकिन दावत से पूर्व लौट गए। महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल भी नहीं पहुंचे जो चर्चा का विषय बना रहा। तरह-तरह के कयास लगाए गए। कमेटी के लोगों का कहना था कि महामंत्री कमेटी के उप मंत्री अशोक राठी के यहां आयोजित कार्यक्रम में थे, इसलिए नहीं पहुंचे।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें