फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः टूंडला की जामा मस्जिद में नौ जमातियों के रुकने की खबर से खलबली

Thu, 02 Apr 2020 08:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में जमातियों की खोजबीन के दौरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात के लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद से समूचे देश में हड़कंप है। तब्लीगी जमात के नौ जमातियों के टूंडला की जामा मस्जिद में आने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मस्जिद पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि टूंडला पहुंचे नौ जमातियों को पुलिस फिरोजाबाद और आगरा के बता रही है। 

मरकज से जुड़े तब्लीगी जमात के कोरोना संक्रमित होने और देश के विभिन्न राज्यों में फैलने से देश में दहशत का माहौल है। मरकज के तब्लीगी जमात में फिरोजाबाद के लोगों के भी शामिल होने की सूचना के बाद जिले का पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इधर,  टूंडला की जामा मस्जिद में जमातियों की आने के सूचना पर बृहस्पितवार को प्रशासन अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में पहुंचकर गहन जांच की। जांच से पता चला कि विगत 24 मार्च को टूंडला की जामा मस्जिद में नौ जमाती आए थे, जो लॉकडाउन होने पर सुबह चले गए थे। फिलहाल मस्जिद में मौलाना और उनके परिवार के अलावा कोई नहीं है। 

टूंडला की जामा मस्जिद में विगत 24 मार्च को नौ जमाती आए थे। यहां आने वाले जमाती दिल्ली से नहीं आए थे। छह फिरोजाबाद और तीन आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव मनी गढ़ी से आए थे। उनकी जांच की जा रही है। ज्ञानेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें