28एमएनपी-21-क्वारंटीन हाउस नवोदय भोगांव पर जमातियों को लेकर पहुंची एंबुलेंस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। तीन दिन पहले आइसोलेशन वार्ड से तीन जमातियों को तीसरी और चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन के क्वारंटीन हाउस शृंगार नगर भेजा गया था। उनमें से दो की हालत फिर से बिगड़ गई। मंगलवार को दोनों को भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया। उनकी पांचवीं जांच के लिए सैंपल लिया गया।
जिले में 20 जमाती घिरोर और सिकंदरपुर से हिरासत में लिए गए थे। जांच के दौरान घिरोर से हिरासत में लिए गए तीन जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 25 अप्रैल को उनकी चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें जिला प्रशासन के शृंगार नगर स्थित सेल्टर हाउस में बनाए गए क्वारंटीन हाउस में भेज दिया था। क्वारंटीन हाउस में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया किमंगलवार को दो जमातियों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। इस पर दोनों को क्वारंटीन हाउस ले जाया गया। यहां दोनों का पांचवां सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं 21 संक्रमित
चिकित्साधिकारी भोगांव डॉ. अमित भारती ने बताया कि आइसोलेशन लेवल-एक वार्ड में आगरा के 16 व मैनपुरी के पांच लोग अभी भी भर्ती हैं। उनकी लगातार निगरानी करते हुए उपचार दिया जा रहा है।