भोगांव नवोदय विद्यालय में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। कोराना संक्रमित पाए गए तीन जमातियों की तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सभी का इलाज भोगांव में बनाए गए लेवल-वन अस्पताल में चल रहा है। सभी का पुन: सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
जिले में शामली से आए कोरोना संक्रमित तीन जमातियों का इलाज भोगांव में बनाए गए लेवल वन अस्पताल में चल रहा है। तीनों जमातियों के 19 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब प्रशासन को 21 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे का फैसला डॉक्टरों की टीम लेगी। ये जमाती एक मार्च को शामली से चले थे और दो मार्च को मैनपुरी की शाही मस्जिद पहुंचे थे। यहां से तीन मार्च को करहल पहुंचे, जहां 14 दिन तक बाजार वाली मस्जिद में रुके। 16 मार्च को ये घिरोर पहुंचे थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन्हें इलाज के लिए भोगांव अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं जमातियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत ली है। जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों जमातियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच के लिए उनके पुन: सैंपल भेजे गए हैं।