फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पुननिर्माण की रखी गई आधार शिला

विज्ञापन
कासगंज के भरगैन में जामा मस्जिद के पुर्न निर्माण की आधार शिला के मौके पर मारहरा शरीफ के खानकाहे ब? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
भरगैन। मुहल्ला बीच थोक स्थित जामा-मस्जिद के पुनर्निर्माण की मारहरा शरीफ के खानकाहे बरकातिया के सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मुहम्मद नजीब हैदर मियां नूरी बरकाती ने आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल खोलने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

सज्जादानशीन ने कहा कि जिस अकीदत के साथ मस्जिद की तामीर हो रही है, उसी तरह लोगों को नमाज का भी अहतराम करना चाहिए। मस्जिद बनाने के साथ ही साथ बेहतरीन स्कूल और कॉलेज भी बनाए जाने चाहिए, लोगों को इल्म की लौ जलाने में तन, मन, धन लगा देना चाहिए। इल्म हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज है। बच्चों को तालीम दिलाएं, शादी में फिजूलखर्ची रोकें। इस दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज गुलाम नबी, हाफिज मुहम्मद जुबैर अहमद खान, हाफिज नूर मुहम्मद अशरफी, हाफिज अब्दुल्ला खान, हाफिज खुशनवाज, हाफिज जमाल रजा, हाफिज मुहम्मद उमर, मौलाना अब्दुल माजिद, हाफिज हुसैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें