बजाजा बाजार में जाम में फंसे लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। त्योहार पर बाजार में जाम न लगने देने के प्रशासन के दावे की मंगलवार को हवा निकल गई। बाजार में किए गए सारे इंतजाम धड़ाम हो गए। प्रमुख बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रही। इससे ग्राहक और दुकानदार दोनों को परेशान होना पड़ा।
मंगलवार सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। दोपहर होते ही शहर के बाजारों में जाम लग गया। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड जाम खुलवाने के प्रयास में तो जुटे रहे, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली। जाम की स्थिति पूरे दिन रही। सबसे अधिक परेशानी सदर बाजार, बजाजा बाजार और लेनगंज में रही। बाजार का कारण बड़े वाहन और ई रिक्शा के साथ ही फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण रहा।
----
दिवाली पर करने होंगे पुख्ता इंतजाम
करवाचौथ के बाद बाजार में दिवाली की खरीदारी शुरू होगी। प्रशासन को दिवाली पर यातायात के बेहतर इंतजाम करने होंगे। क्योंकि दिवाली पर बाजार में भीड़ का दबाव अधिक होगा।
----
अतिक्रमण के चलते बाजार में जाम लग रहा है। दुकानदारों से अपील है कि वे फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। भारी वाहन लेकर लोग गलियों से बाजार में पहुुंच जाते हैं। आगे से ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र शंकर पांडेय, यातायात प्रभारी।
सदर बाजार में लगे जाम में फंसे लोग- फोटो : MAINPURI