तीसरे सत्र में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा जनता के बीच डबल इंजन की सरकार के कार्यों को लेकर जाएं। चौथे सत्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का मार्गदर्शन किया। ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने बताया कि प्रशिक्षण में 8 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे।
सर्किट हाउस में की समीक्षा
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने शनिवार शाम को सर्किट हाउस में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्र में सिंचाई की समस्या रखी। जिसके संबंध में मंत्री ने विधायक से समन्वय कर समाधान कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।