फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत संग आफत- 10 दिन बाद मिली जलभराव से मुक्ति, पुलिया निर्माण में जुटे कर्मचारी

विज्ञापन
कासगंज का बाईपास रोड - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर बिलराम गेट क्षेत्र में मोहल्ला हुलका के लोगों को दस दिन बाद जलभराव की समस्या से मुक्ति मिली है। पुलिया निर्माण के काम में जुटे पीडब्ल्यूडी और पालिका के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काम जारी रखा। वहीं पुराने नाले की खोदाई हो जाने से बस्तियों का जमा पानी निकल गया है। इधर दूसरे दिन कासगंज-बरेली मार्ग सोरों गेट से बस स्टैंड तक बंद रहा। यातायात डायवर्ट रहने से बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जहां एक ओर जलभराव से मुक्ति मिल जाने से मोहल्ला हुलका, धान मिल रोड, बिलराम गेट क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं दूसरी तरफ जाम की समस्या के कारण लोगों को आफत झेलनी पड़ी। बुधवार के बंद कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों गेट से बस स्टैंड तक आवागमन पूरी तरह बंद है। वाहनों को सोरों गेट मुख्य बाजार एवं सिटी रोड से निकाला गया तो सहावर गेट इलाके में जाम के हालात रहे। वहीं बस स्टैंड से वाहनों को नदरई गेट, मालगोदाम चौराहे से निकाला गया। इसके अलावा बड़े वाहनों को दूसरे दिन भी कैनाल बाईपास से निकाला गया। सोरों गेट से बस स्टैंड तक कासगंज-बरेली मुख्य मार्ग बंद रहने के कारण वाहनों का दबाव बाजारों में अधिक रहा और जगह-जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें