फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों के चंदनुपर घटियारी में बनेगा जैव विविधता पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा एवं सहायक नदियों को आपस में जोड़ने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने बैठक कर विस्तार से चर्चा करने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैव विविधता पार्क ब्लॉक सोरों के ग्राम चंदनपुर घटियारी में स्वीकृत हो गया है। सभी नगरीय निकाय अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य प्रभावी ढंग से करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

क्षेत्र में ओडीएफ और ओडीएफ प्लस का पालन कराना है। मूर्ति विसर्जन सीधे नदी में न कर गड्ढा बनाकर किया जाए। गंगा घाटों की नियमित सफाई कराई जाए। बैठक में जिला गंगा वन प्लान 2020-21 से 2024-2025 के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डब्लूडब्लूएफ के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को और बेहतर बनाने के लिए अपने प्लान का प्रजेंटेशन किया गया।
बैठक में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ, डीडीओ एसएन श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह और गंगा समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें