पिंकसिटी जयपुर और मोहब्बत के शहर आगरा के बीच एलायंस एयर ने दिसंबर में हवाई उड़ान शुरू की तो ढाई महीने तक हर उड़ान फुल रही, लेकिन अब तीन महीने से जयपुर-आगरा उड़ान बंद हो चुकी है।
कब शुरू होगी, इसकी जानकारी एलायंस एयर को भी नहीं है। गत आठ दिसंबर को एलायंस एयर की जयपुर आगरा उड़ान को प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी और एससी आयोग अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुरू कराया था।
लेकिन एक मार्च को यह बंद कर दी गई। जयपुर में हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के लिए कई रूट की उड़ान बंद की गई थी। 23 मार्च से आगरा के लिए उड़ान शुरू की जानी थी।
मई बीतने को है, लेकिन अब तक सेवा शुरू करने की जानकारी अधिकारियों को नहीं है। सप्ताह में तीन दिन जयपुर- आगरा उड़ान चली, जिसमें हर दिन यात्रियों की संख्या पूरी रही। दो बार कंपनी को बड़ा विमान चलाना पड़ा।