फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैन समाज ने दुकानें बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

जैन समाज के तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के विरेाध में जैन समाज के लोगों ने शहर में बुधवार को दुकानें बंद रखीं। करहल रोड स्थित बड़े जैन मंदिर में विरोध सभा हुई। लोग काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस में शामिल हुए। कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार और झारखंड सरकार ने एक अधिसूचना द्वारा जैन समाज के पवित्र तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित कर दिया है। अधिसूचना को अविलंब रद्द किया जाए। पर्यटन क्षेत्र के स्थान पर उसे पवित्र पावन तीर्थ घोषित करके पूरे क्षेत्र में शराब, मांस, अंडा की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। बाद में तिकोनिया पार्क में भी विरोध सभा हुई। प्रकाश चंद्र जैन दादा, डॉ. सुशील जैन, अनंत कुमार जैन, डॉ. शिवानी जैन, संजय जैन एडवोकेट, अक्षय कमल, डॉ. सौरभ जैन, नीरूबाला जैन एडवोकेट, रेखा जैन ने समाज के लोगों को संबोधित किया। निशंका जैन, शिप्रा जैन, स्तुति जैन, ऋचा जैन, स्वाति जैन, विशाल जैन जौली, आदेश जैन, संजय गोल्डी, ग़ौरव उपवन, शैलेष मोदी, राहुल जैन, आदित्य जैन, संजय जैन लोहिया, गौरव जैन उपवन, सुरेशचंद्र जैन, विकास जैन बंटी, विमलकांत जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन, गुंजन जैन, देवेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुलूस निकालकर विरोध जताया
कुरावली। जैन समाज ने दुकानें बंद करके जुलूस निकालकर एसडीएम की गैर मौजूदगी में स्टेनो राजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। नगेंद्र कुमार जैन, मुकतेश कुमार जैन, राजेश जैन, हृदय कुमार जैन, जय कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, गिरीश कुमार जैन, सुदीप कुमार जैन, अखिल कुमार जैन, राजीव जैन, राजेश जैन बंटू, विशाल जैन, मनोज जैन, मोनू जैन, किशन लाल जैन, अमित जैन, तनू जैन, आकाश जैन मौजूद रहे।
जैन समाज का नारा सम्मेद शिखर हमारा है
करहल। करहल में सकल दिगंबर जैन समाज भारत के आह्वान पर लोगों ने प्रतिष्ठान बंद कर सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाए जाने का विरोध किया। करहल दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष राहुल जैन अहिंसा ने बताया समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर एसडीएम गोपाल शर्मा को ज्ञापन दिया। एमएलसी मुकुल यादव, अमित जैन शास्त्री, राहुल जैन अहिंसा, विमल कुमार जैन, हिमांशु जैन, विशाल जैन, निशांत जैन, जय कुमार जैन, संजीव जैन, कमल शास्त्री, शैलेश जैन, अवनीश जैन, आलोक बकेबरिया, बसंत जैन, राजेश मुजवार, अभिनंदन जैन, सौरभ रपरिया, राजीव जैन सिंघई, तन्मय सिंघई मौजूद रहे।
दुकानें बंद करके विरोध प्रदर्शन किया
घिरोर। जैन समाज ने दुकानें बंद रखकर विरोध किया। जैन समाज के अध्यक्ष यतींद्र जैन ने कहा कि सम्मेद शिखर को झारखंड व केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध जैन समाज करता है। भुवनेंद्र जैन, सुशील जैन, प्रदीप जैन, संतोष जैन, दीपक जैन, अजय जैन, सोनू जैन, मोनू जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, रंजीत जैन, अमित जैन, नितिन जैन, गौरव जैन, अक्षय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूजा अर्चना करके ज्ञापन दिया
भोगांव। सकल दिगंबर जैन समाज ने पूजा अर्चना के बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आशू जैन ने कहा कि जैन धर्म और जैन समाज दोनों कठिनाई के दौर से गुजर रहे हैं। नलिन कुमार जैन, रमेश जैन, राहुल जैन, संजय जैन, प्रवीन, अशेष, विप्लव, राकेश जैन, अंशुल, शैलेंद्र जैन, सरिता जैन, कनिका, आशा, कुसुम, खुशबू, रैनू, बॉबी, मोती, पूनम जैन मैाजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें