बाह में जैन समाज की महिलाओं का मौन जुलूस
- फोटो : Archive
बाह। मध्य प्रदेश के रींवा में दो विहाररत पूज्य आर्यिक माताओं के साथ हुई घटना के विरोध में जैन समाज के लोगों ने सोमवार को बाह में मौन जुलूस निकाला। साधु-संतों की सुरक्षा के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मुनि प्रमाण सागर महाराज के विशेष आह्वान पर निकाले गए जुलुस में महिला, बच्चे, बुजुर्गों के साथ क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लिए समाज के लोगों का जुलूस पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर तहसील मुख्यालय तक गया। जैन समाज के अमित जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश के रींवा में विहाररत दो जैन साध्वियों के साथ घटना की गई है। जिसे लेकर देशभर के जैन समाज में रोष है। मांग है कि सरकार विहार करने वाले जैन संतों की सुरक्षा पुख्ता करे और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संतों के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाए। इस दौरान अखिल जैन, अमित जैन, दिनेश जैन, मनीष जैन, नितिन जैन, अक्षय जैन, सुजल जैन, कपिल जैन, ऋषभ जैन, मंजू रानी जैन, अलका जैन, पूनम जैन, स्नेहलता जैन, ममता जैन, सोनाली जैन, नीलम जैन, सारिका जैन आदि मौजूद रहीं।