फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल में बंद शूटर कुंटू सिंह के उठा कान में दर्द

Mon, 01 Sep 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो36जिला अस्पताल पर बंदी कुंटू सिंह को उपचार के बाद जेल ले जाती पुलिस । स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कासगंज। जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आजमगढ़ के शूटर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल ले जाया गया। कान में दर्द की समस्या होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। पचलाना स्थित जिला जेल में बंद शूटर कुंटू सिंह को सोमवार को कान में दर्द की शिकायत हुई तो पुलिस कड़ी सुरक्षा में उसे जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर वीर बहादुर ने उसका चेकअप किया और दवाई दी। करीब 15 मिनट बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि कुंटू सिंह को पुलिस कान में दर्द की दिक्कत होने पर उपचार के लिए लाई थी। उसे प्राथमिक उपचार देकर वापस भेज दिया गया है। इससे पहले दांत में दर्द होने पर भी उसे उपचार के लिए लाया जा चुका है।
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड का माना जाता है मास्टमाइंड: कुंटू सिंह को फरवरी 2021 में आजमगढ़ जेल से कासगंज जेल लाया गया था। कुंटू सिंह कई बड़े अपराधों में शामिल रहा है। वह लखनऊ के अजीत सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है। साथ ही 2013 में बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में भी आरोपी है। अजीत सिंह हत्याकांड के बाद कुंटू सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वह पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह का खास बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें