फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर छूटने के बाद फरार हुए बंदियों को गिरफ्तार करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार से कोरोना काल में पैरोल पर छूटे 21 बंदी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर वापस जेल भेजेगी। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से पत्राचार किया गया है। कोरोना काल में छोड़े गए 37 में 16 बंदी जेल आ चुके हैं, चार की रिहाई हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच जिला कारागार से करीब 37 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। इन्हें तय समय के बाद जेल में वापस आने के निर्देशित किया गया था। लेकिन 16 नवंबर की तिथि समाप्ति तक सिर्फ 15 बंदी ही वापस लौटे। 30 नवंबर को एक बंदी के आने के बाद यह संख्या 16 हो गई। पैरोल पर छोड़े गए अन्य 21 बंदी फरार हो गए। इस बीच वापस लौटे चार बंदियों की रिहाई हो चुकी है।
लेकिन अभी तक फरार बंदियों का कोई अता पता नहीं है। जेल प्रशासन की बढ़ रहीं दुश्वारियों के बीच संबंधित थाना पुलिस से पत्राचार किया गया है। अब फरार 21 बंदियों की तलाश में पुलिस की टीमें दौड़ा दी गईं हैं। बंदियों को गिरफ्तार करने के बाद वापस जेल भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
-1250 बंदी जिला कारागार में हैं निरुद्घ
-72 है महिला बंदियों की संख्या
-1178 है पुरुष बंदियों की संख्या
-498 है जिला कारागार की क्षमता
जेल वापसी की समय सीमा बीतने के बाद भी 21 बंदी नहीं लौटे। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी करने के बाद जेल भेजेगी।
हरिओम शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें