फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई के हत्यारोपी ने कहा उकसाने पर आया गुस्सा

विज्ञापन
दन्नाहार पुलिस की हिरासत में चचेरे भाई का हत्यारोपी राहुल यादव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव नगला कोंडर में चचेरे भाई की हत्या के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूूल किया है। उसने कहा कि रॉबिन के उकसाने पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने मां और बहन के सहयोग से हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव नगला कोंडर में घर में लगे साझे के हैंडपंप से शुरू हुए पारिवारिक विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया था। इसके चलते आरोपी राहुल यादव उर्फ योगेंद्र ने शनिवार की सुबह चचेरे भाई रॉबिन यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया है। बताया है कि कुछ दिन पहले उसने रॉबिन के इंजन से अपने खेत की सिंचाई की थी।
इस दौरान इंजन का हैंडल उस से खो गया था। आए दिन इसी बात को लेकर वह गाली गलौज करता था। उसने हैंडल के तीन सौ रुपये भी दे दिए थे। इसके बाद उसने भी अपने नल से पानी भरने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों परिवारों के बीच गाली-गलौज हुई थी। परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया था। 12 सितंबर को वह बहन अर्चना व मां कुसमा देवी के साथ खेत की मेढ़ पर कांटे लगाने गया था।
विज्ञापन

तभी वहां रॉबिन अपनी मां रीता व बहन अंशिका के साथ आ गया। रॉबिन ने उसे गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दी। उकसावे में आकर वह आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से सिर पर तीन वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसकी बहन व मां ने मृतक की बहन व मां को पकड़ रखा था। हत्या करने के बाद वह टिंडौली रेलवे लाइन की ओर भाग गया था। युवक को जेल भेजने के साथ ही पुलिस मां-बेटी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें