फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: आइसोलेशन वार्ड में कोरोना मरीज जप रहे गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा

Mon, 13 Apr 2020 11:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जय हुनमान ज्ञान गुन सागर...ऊँ भूर्भुव: स्व: और तालियां बजाते मरीज। यह दृश्य है आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड का। यहां भर्ती लोग कोरोना वायरस को हराने के जज्बे के साथ सकारात्मक माहौल बनाए हुए हैं। रोजाना सुबह शाम भजन कीर्तन कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में 24 मरीज भर्ती हैं। इसमें मरीजों की सुबह गायत्री मंत्र के जाप से शुरू होती है। शाम को हनुमान चालीसा का नियमित पाठ होता है। मरीज अपने-अपने पलंग और आसपास टहलकर भजन सुनते हैं और तालियां बजाकर प्रभु के गुणगान में मगन होते हैं।



इनका इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद कुछ दिन तक मरीज परेशान दिखे, लेकिन अब सभी एक ही परिवार के सदस्यों की तरह रह रहे हैं। योग, ध्यान लगाने के साथ पसंदीदा संगीत सुनते हैं। सुबह और शाम नियमित भजन-कीर्तन करना इनकी आदत में शुमार हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन सल्फेट और एजिथ्रोमायसिन दवाओं का पांच दिन का कोर्स तय किया था। इसके अलावा मरीजों को हेल्दी डायट नियमित दी गई। मरीजों के इच्छाशक्ति और चिकित्सकीय निगरानी में एक और मरीज पूरी तरह से ठीक होकर गया है। डॉ. प्रशांत प्रकाश, नोडल ऑफिसर आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें