फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के फेफड़ों में संक्रमण, एयरलिफ्ट कर आगरा से जोशीमठ भेजे गए; साथ गई चिकित्सकीय टीम

Fri, 02 Feb 2024 08:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रामभद्राचार्य महाराज को फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। अब एयरलिफ्ट कर उन्हें उत्तराखंड लेकर जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के फेफड़ों में संक्रमण, एयरलिफ्ट कर आगरा से जोशीमठ भेजे गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें आगरा में दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच कर डॉक्टरों ने निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण बताया है। हालत खतरे से बाहर है। एयरलिफ्ट कर उन्हें उत्तराखंड (जोशी मठ) लेकर जाने की तैयारी है। उनको चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है।
विज्ञापन


हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि उनको शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया गया था। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण मिला। हृदय रोग विशेषज्ञ ने ईसीजी और ईको भी किया। इसकी रिपोर्ट सामान्य है। अभी उनको चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। हालत नियंत्रित है। सेवादार उनको एयरलिफ्ट कर उत्तराखंड लेकर जाने की तैयारी में है।

डाॅक्टर बोले- हालत ठीक

हाथरस से उनके साथ आए सेवादार नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस में अजय वार्ष्णेय के यहां 25 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। 1 फरवरी को उनकी तबियत हल्की से खराब हुई। उनको सर्दी लग गई थी, इसके चलते सुबह सांस लेने में परेशानी होते देख आगरा में भर्ती कराया है। इलाज के बाद अब डाॅक्टर हालत ठीक बता रहे हैं।

कर्मचारी बाहर निकाले, विशेषज्ञ ही कक्ष में रहे

जगदगुरु के अस्पताल में भर्ती होने पर सभी कर्मचारी बाहर कर दिए गए। केवल विशेष चिकित्सकीय स्टाफ ही मौजूद रहा। उनके कक्ष में तय स्टाफ ही जा सकता है। सेवादार भी कक्ष के बाहर सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उत्तराधिकारी से उनकी सेहत का हाल भी जाना।

उत्तराखंड तक साथ गई चिकित्सकीय टीम

अस्पताल मैनेजर दीपक जैन ने बताया कि जगद्गुरु के साथ एहतियातन अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम भी साथ गई है। डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. पुनीत मित्तल और पैरामेडिकल स्टाफ भी साथ गया है। इनको जोशीमठ स्थित अस्पताल में छोड़ने के बाद टीम वापस आएगी।

दर्शन के लिए जुटी भक्तों की भीड़, लगा जाम

जगद्गुरु के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पर भक्त भी जुटने लगे। अस्पताल के बाहर काफी भीड़ जुट गई। इससे रोड पर जाम लग गया। दूर से ही भक्त उनकी एक नजर देखना चाहते थे। कुछ मोबाइल से उनकी वीडियो भी बनाने लगे, इस पर सेवादार और पुलिसकर्मी ने उनका मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें