फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल के अटेर पुल चालू कराने के लिए भाकियू का धरना, परेशान हैं 150 से ज्यादा गांवों के लोग, 60 से 90 किमी ज्यादा दूरी तय करने को मजबूर

विज्ञापन
बाह: नंदगवा में अटेर पुल पर आवागमन शुरू कराने के लिए भाकियू ने दिया धरना - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
बाह। मध्य प्रदेश के भिंड एवं उत्तर प्रदेश के जैतपुर को जोड़ने वाले चंबल नदी के अटेर पुल पर आवागमन शुरू बंद होने के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने नंदगवा में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने एलान किया है कि आवागमन शुरू न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसडीएम और डीएम को ज्ञापन दिए जाने एवं अटेर में बाजार बंद कर प्रदर्शन किए जाने के बाद भी पुल पर आवागमन शुरू न होने की वजह से दोनों राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों की आबादी प्रभावित है। 3 साल पहले पुल बनकर तैयार हुआ था, आवागमन भी शुरू हो गया था। पहुंच मार्ग की आड़ में खाई खोदकर आवागमन बंद कर दिया है। लिहाजा प्रभावित गांवों के लोग 60 से 90 किमी तक अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पहले दिन धरने में अटेर के पटेल समाज ने भी अपना समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह तोमर, ब्रजकिशोर, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, जयसिंह राठौर, विश्वदीप भदौरिया, आशू बरुआ, श्रीनिवास मिश्रा, रामदत्त राजपूत, रवि कुमार, अवनीश मिश्रा, राजीव यादव, रामप्रकाश, पूरन सिंह, श्याम किशोर, गुड्डू यादव, संदीप कुशवाह, राम चन्द सिंह, राधेश्याम पुरवंशी, मोहन सिंह कुशवाह, रामवरन, राजीव भदौरिया, योगेश शर्मा, सचिन पुरवंशी, मायाराम पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें