फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही उतारा था बहन को मौत के घाट

Sat, 14 Dec 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चार दिन पूर्व सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सरसों के खेत में किशोरी का शव हत्या कर फेका मिला था। किशोरी के परिजन ने घटना के बाबत थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए थे। लेकिन पुलिस की जांच में किशोरी का भाई ही हत्यारा निकला। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण भाई ने ही बहन की हत्या की थी और शव को खेत में डाल दिया था। पुलिस ने भाई को गिरफ्तार करके जेल भेजने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस को मिली सफलता का खुलासा एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया, उन्होंने बताया कि किशोरी की हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी सीओ सहावर शाहिदा नसरीन को दी गई थी। सीओ ने टीम गठित कर विवेचना कराई तो हत्यारा किशोरी का भाई सचिन निवासी गांव गनेशपुर भाटान निकला। पुलिस ने साक्ष्य भी एकत्रित किए। पुलिस पूछताछ में भाई ने हत्या की बात स्वीकारी।
भाई ने बताया कि बहन के प्रेम प्रसंग के कारण उसकी गांव में बदनामी हो रही थी। इसके कारण उसने बहन की हत्या करने का निर्णय लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि घर में ही किशोरी की हत्या की और शव खेत में डाल दिया। सुन्नगढ़ी कोतवाली के निरीक्षक उमाशंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी भाई सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें