फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में रातभर हुई बूंदाबांदी, दिन में भी छाए रहे बादल

विज्ञापन
लेनगंज में रिमझिम बारिश के बीच बाजार पहुंचे लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार रात को अचानक मौसम खराब हो गया। जिलेभर में पूरी रात बूंदाबांदी हुई। दिन में सर्द हवा चलती रही। कृषि विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को मौसम साफ हो सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात एक बजे से सुबह तक जिले भर में बूंदाबांदी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। शाम को लोगों को सर्दी का अहसास अधिक रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार फिलहाल बादल छाए रहने की आशंका बनी हुई है। कृषि विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। बारिश से सरसों और आलू की फसल पर खतरा बढ़ गया है। पहले भी दो बार बारिश के चलते इन फसलों में नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें