फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ फरवरी को हो सकती है बारिश, पूर्वानुमान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिले में नौ फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इससे सर्दी बढ़ने की आशंका है। बीते कुछ दिन से धूप निकलने से मौसम सामान्य होने लगा है। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

लगभग एक माह से सर्दी से परेशान लोगों को पिछले कुछ दिनों से राहत मिल गई है। आसमान साफ रहने के चलते दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को दिन में धूप निकली तो तापमान में बढ़त दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप खिली तो लोग घरों से बाहर निकले।
इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार नौ फरवरी को बारिश की आशंका जताई गई है। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आने लगी है। अगर बारिश होती है तो गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान होने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें