फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना जरूरी-कादरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरगैन। कस्बा के सरकारी बारात घर में इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। जिसमें समाज में फैली कुुुुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सैय्यद अमीनुल कादरी ने कहा कि निकाह को आसान कर शादी-विवाह में फिजूलखर्ची रोकना जरूरी है। इस्लाम में दहेज सुन्नत नहीं है। दहेज लेने और देने वाले परहेज करें। कहा कि समाज में तेजी से बुराइयां बढ़ती जा रही हैं। युवाओं में जुआ, सट्टा, शराब पीने की लत बढ़ रही है। हमें बुराइयां छोड़कर सच्चाई के रास्ते पर चलना होगा। कहा कि नमाज कायम रखोगे तो तमाम बुराइयों से बचे रहोगे। नमाज पढ़ने से दीन की बेहतरीन जानकारी होगी। नमाज पैगंबर-ए-इस्लाम के आंख की ठंडक है। नमाज पढ़ने वाले अल्लाह के करीब रहते है उनके चेहरों पर अल्लाह का नूर बरसता है।
सैय्यद हसनैन मियां अशरफ अल जिलानी ने कहा कि समाज में शिक्षा की कमी के कारण कई कुरीतियां व्याप्त हैं। लोग दीनी दुनियावी शिक्षा हासिल करेंगे तो सामाजिक कुरीतियां खुद ब खुद दूर होंगी और समाज आगे बढ़ेगा। इस्लाम में हर मर्द औरत को इल्म सीखना फर्ज करार दिया गया है। लोग शिक्षा के मामले में जागरूक हों और बेहतर शिक्षा हासिल करें। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब ने शिक्षा पर जोर दिया है। अध्यक्षता सैय्यद हसनैन मियां ने की। संचालन गौसिया मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मुहम्मद जुबैर अहमद ने किया। नैनीताल के उस्मान हारूनी ने नाते पाक पढ़ी।
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना अजीमुद्दीन रजवी, मौलाना ईदुल हसन, मौलाना मुहम्मद यूसुफ, मौलाना अब्दुल वकील, मौलाना इलियास, मौलाना अब्दुल माजिद, कारी कलीम, कारी उबैस, कारी मुशीर अहमद, कारी शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें